उत्तर प्रदेश

रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति दे रही महाकुंभ में नि:शुल्क सेवाएं

रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति दे रही महाकुंभ में नि:शुल्क सेवाएं

गौड़ की आवाज राज बहादुर राना सुलतानपुर: नारियों के चौमुखी विकास और उनके सम्मान के लिए प्रयासरत रहने वाली सुलतानपुर की जानी मानी संस्था रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति तत्वावधान में महाकुंभ प्रयाग नगरी में श्रद्धालुओं को यथासंभव नि:शुल्क सेवाएं दे रही है।संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह ने बताया कि यह समिति महिला उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है।

समाज सेवा में सेवा की कोई मौका छोड़ती नहीं। प्रयागराज कुंभ में सेक्टर 6 में कैलाश मार्ग पर कैंप लगाकर नि:शुल्क भोजन और विश्राम की यथासंभव व्यवस्था दे रही। हालांकि इतना करने के लिए संस्था को साधन सुविधा जुटाने काफ़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। फिर भी उनसे निबटते हुए सेवा के लिए संकल्पित है।जया बताती हैं कि हौंसला और नियति की मर्जी से सेवा फलीभूत हो रही है। संस्था की सेवा से मेलार्थी, स्नानार्थी जो भी कैंप में पहुंच कर सेवा पाये उन सभी ने संस्था की तारीफ किया। राजस्थान, गोवा, हरियाणा, बिहार, पंजाब से टीमें आ चुकी हैं और बाकी टीमें 8 फरवरी के बाद आ जायेंगी।सेवाहि धर्म: की तर्ज पर संस्था सामाजिक गतिविधियों में संस्था यथासंभव सेवा का प्रयास करती रहेगी।यह संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह के संकल्पित बचन है।वे अपने संस्था के सदस्यों और टीमों को धन्यवाद और श्रेय देती हैं जिनके योगदान से यह पुनीत कर्म संभव हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button