उत्तर प्रदेश

मेले में किसानों ने जानी कृषि की आधुनिक जानकारी

मेले में किसानों ने जानी कृषि की आधुनिक जानकारी

गौड़ की आवाज संवाददाता तारकेश्वर नाथ गुप्ता सोहनपुर देवरिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी के जन्मदिन के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के बंगरा बाजार में किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी ली।शुक्रवार को बंगरा बाजार में किसान मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी व भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखी। मुख्य अतिथि ने कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। पूर्व वन मंत्री राजधारी सिंह ने हरित क्रांति के जरिए उन्नतशील खेती पर जोर दिया। उप कृषि निदेशक देवरिया ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कृषि क्षेत्र मे सहभागिता के लिए नारी शक्ति के भी योगदान तथा भूमिका की उपयोगिता बताई ।कार्यक्रम में दीपक मिश्र शाका विधायक बरहज, पवन मिश्रा, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, विशम्भर पांडे, मनोज वर्मा, महेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र पासवान, संतोष पटेल,वीरेंद्र पासवान, सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button