संविधान हमें बंधुत्व व भाईचारे की भावना को बताता: शशांक मणि त्रिपाठी
संविधान हमें बंधुत्व व भाईचारे की भावना को बताता: शशांक मणि त्रिपाठी
गौड़ की आवाज संवाददाता सोहनपुर तारकेश्वर गुप्ता
पथरदेवा के बरई पट्टी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संविधान सबका प्रयास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही सर्व समाज में उत्कृट योगदान देने वाले रमेश प्रसाद व जितेंद्र प्रसाद को ‘बाबा साहब आंबेडकर सांसद सम्मान’ से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बाबा साहेब के विचारों को जन जन में प्रसारित करने की बात कहते हुए कहा की संविधान हमें बंधुत्व व भाईचारे की भावना को बताता है। मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसे मूर्त रूप देने के लिए हम सभी को भाईचारे की भावना के साथ देवरिया में विकास की गति देना होगा। इस के लिए देवरिया लोकसभा को विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लेना होगा। वही पूर्व जिलापंचायत सदस्य मनोज भारती राजू ने कहा कि भाजपा ही संविधान की रक्षा करती है। गैर भाजपा राजनीतिक पार्टियां केवल संविधान व दलितों की रक्षा बात कर लोगो को छलने का कार्य करती है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव व संचालन रामबहाल पटेल ने किया। इस दौरान चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा,जीवन पति त्रिपाठी,रविंद्र किशोर कौशल,श्यामबदन यादव, अंबुज शाही,छोटेलाल यादव,रामाशीष व गोलू आदि उपस्थित रहे।