उत्तर प्रदेश

बिरसा मुंडा पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे- वीरसेन प्रताप

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

गौड़ की आवाज ब्यूरो प्रमुख उमेश कुमार सिंह जौनपुर पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदर और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आदिवासी समुदाय के प्रतीक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।क्षेत्र के बादशाही तालाब मनेछा में इस अवसर पर वनवासी समाज के जिला अध्यक्ष सुखराम के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय समाज आदिवासी मुसहर समाज के अध्यक्ष वीरसेन उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।उन्होंने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा थे, बल्कि उन्होंने पूरे देश को अपनी स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। हम सभी भील एवं मुसहर समुदाय के व्यक्तियों को अपने हक की लड़ाई के लिए मुसहर संघ को मजबूत बनाना होगा एवं अपने समुदाय में जो लोग अशिक्षित है उन्हें शिक्षित करना होगा, तभी हम लोग समाज की लड़ाई लड़ सकते है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया था आज हम लोग उतना संघर्ष करेंगे तभी समाज में को कम है उसे दूर किया जा सकता है, और उनके द्वारा बनाये हुए रास्ते पर चले तभी समाज मजबूत होगा।कार्यक्रम को वनवासी समाज के महासचिव अशोक वनवासी ने कहा कि हमारे समाज की स्थिति बहुत दयनीय है, उनका जीवकोपार्जन ईंट, भट्ठों से हो रहा है उनके पास रहने के लिए जमीन नहीं है और न ही घर न ही कोई रोजगार है। हमें अपने समाज को जागरूक करना है। राष्ट्रीय स्तर पर बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनकी शिक्षाओं को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। उनकी जयंती न केवल इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि इसे समाज को एकजुट करने का भी प्रतीक माना जाता है।इस समारोह में प्रमुख रूप से मुसहर संघ के जिला सलाहकार फिरतू वनवासी, जिला कोषाध्यक्ष गायली देवी जिला, अध्यक्ष रघुनाथ वनवासी आजमगढ़, सोमाक वनवासी मार्टिनगंज आजमगढ़, रामजीत, सिकन्दर, मन्ता, ऊषा देवी, रेखा देवी, कल्पा देवी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष शाहगंज जितेंद्र ऊर्फ दारा वनवासी ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button