कावरिया ग्रुप ने देवघर के लिए कटका खानपुर बाजार क्षेत्र भ्रमण करते हुए ग्यारह अगस्त को होने वाले विशाल पौध रोपण के अभियान
कावरिया ग्रुप ने देवघर के लिए कटका खानपुर बाजार क्षेत्र भ्रमण करते हुए ग्यारह अगस्त को होने वाले विशाल पौध रोपण के अभियान

सुलतानपुर जिले के क्षेत्र में कटका क्लब बोल बम कावरिया ग्रुप ने देवघर के लिए कटका खानपुर बाजार क्षेत्र भ्रमण करते हुए ग्यारह अगस्त को होने वाले विशाल पौध रोपण के अभियान को जोर देते हुए बाजार में ग्यारह छायादार पौध रोपण करते हुए रवाना हुए।कावरिया ग्रुप का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गेरुआ वस्त्र धारण किए कावरिये डी जे के धुन पर नाचते हुए बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए रवाना हुए। उन्होंने इस बार पर्यावरण को भी संरक्षण देने का कार्य किया है ।वे लोग प्रत्येक वर्ष आदिदेव महादेव के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। बाबा भोलेनाथ से अपने व परिवार की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्र, राज्य व देश के विकास, अमन, शांति व खुशहाली की भी कामना करते हैं।इस मौके पर राज कुमार गौड़, राजू ने बताया कि उन्होंने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी हम लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर के लिए सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन के बाद सुल्तानगंज से जल भर के पद यात्रा करते हुए देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे ।इसी दौरान बाजार के व्यापारी किन्नी सेठ के द्वारा कांवरियों के संवर्धन के लिए शरबत के साथ नुक्ती, छोला, ठंडा ,केले का प्रबंध किया गया ।जाने वाले कांवरियों में शुभम गौड़, सतीश यादव, सुभाष शर्मा, संदीप कुमार, अखिलेश कुमार, राज कुमार, संतोष निषाद, कुलदीप सेठ के साथ सैकड़ो लोग रवाना हुए ।