निशा सिंह पुत्री राममूर्ति सिंह , ग्राम घोरहा , जिला अमेठी को पी-एच०डी० की उपाधि प्रदान
निशा सिंह पुत्री राममूर्ति सिंह , ग्राम घोरहा , जिला अमेठी को पी-एच०डी० की उपाधि प्रदान

गौड़ की आवाज संवाद सूत्र सौरभ मिश्रा। सुल्तानपुर डॉ ०राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा दिन शुक्रवार को, निशा सिंह पुत्री राममूर्ति सिंह , ग्राम घोरहा , जिला अमेठी को पी-एच०डी० की उपाधि प्रदान किया गया। प्रोफेसर प्रतिमा सिंह , हिंदी विभाग,के एन आई पी एस एस, सुल्तानपुर के निर्देशन में “डा० बच्चन सिंह की आलोचनात्मक दृष्टि:एक अध्ययन ” विषय पर निशा सिंह ने अपना शोध कार्य विधिवत ढंग से , पूरी निष्ठा, इमानदारी लगन और मेहनत के साथ पूर्ण किया। जुझारू व्यक्तित्व की धनी निशा सिंह अगस्त 2021 से राजकीय बालिका उ०मा० विद्यालय मेंएल० टी० ग्रेड में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं तथा सम्प्रति प्रभारी–प्रधानाचार्य पद पर रहकर अपने उत्तरदायित्वों का समुचित ढंग से निर्वहन कर रही हैं। डाक्टर आफ फिलासफी उपाधि का श्रेय निशा सिंह ईश्वर, माता पिता, गुरु जनों एवं शुभचिंतकों को देती हैं। उनके विद्या वारिधि उपाधि प्राप्ति के अवसर पर डॉ ०रवीन्द्र प्रकाश सिंह,डा०सतीश सिंह, डॉ ० सुरेन्द्र सिंह , अभिषेक सिंह डा ०विनोद सिंह , डॉ अरुण मिश्रा आदि ने अनंत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा इस उपाधि प्राप्ति के मौके पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।