अभाविप ने तीन प्रतियोगिता हेतु सैकड़ो विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया
अभाविप ने तीन प्रतियोगिता हेतु सैकड़ो विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया

*अभाविप ने तीन प्रतियोगिता हेतु सैकड़ो विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया*
( राणा प्रताप पी जी कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ )पॉप
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राणा प्रताप पी जी कॉलेज इकाई द्वारा कुशभवनपुर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,सड़क सुरक्षा जागरूकता निबंध प्रतियोगिता, डॉ भीमराव अंबेडकर: व्यक्तित्व एवं कृतित्व निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रान्त सहमंत्री शुभेन्द्रवीर सिंह ने अभाविप के विद्यार्थी, समाज और राष्ट्रहित के विविध कार्यो की विस्तार से चर्चा की। मुख्य अथिति और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने कहा अभाविप के युवा कार्यकर्ता राष्ट्र के उन्नयन में हरपल तत्पर है। परिषद गीत से एबीवीपी के महान धेय्य का पता चलता है। कैंपस में संगठन रचनात्मक कार्य कर रहा है। डॉ भीमराव अंबेडकर व्यक्तित्व एवं कृतित्व निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा असिस्टेंट प्रोफेसर शांतिलता कुमारी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकुर मिश्रा, द्वितीय स्थान नंदिनी,तृतीय स्थान विवेक कुमार निषाद को मिला। सांत्वना पुरस्कार अंशिका सिंह,मारुत कुमार,आभा शर्मा,जुली बानो को मिला। डॉ सीमा सिंह ने सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता निबंध प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा की। प्रतियोगिता में अंकुर मिश्रा प्रथम,अंकिता कसौधन द्वितीय, पूनम मौर्या तृतीय स्थान पर रही।विशिष्ट अतिथि डॉ भारती सिंह ने कहा एबीवीपी के लोककल्याणकारी कार्य सराहनीय है। असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र गुप्ता ने बी.एड. वर्ग हेतु कुशभवनपुर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा किया। शालिनी द्विवेदी बी एड प्रथम वर्ष प्रथम स्थान,वैशाली सिंह बी एड द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान, प्रतीक्षा त्रिपाठी बी एड प्रथम वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त की। महाविद्यालय हेतु आयोजित कुशभवनपुर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की घोषणा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं एबीवीपी विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने कहा एबीवीपी विविध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा रहा है। गर्मी में विद्यार्थियों और पक्षियों हेतु जलपात्र रखे जा रहे है। इस प्रतियोगिता में मुस्कान सिंह बी ए छठे सेमेस्टर को प्रथम स्थान हेतु 1100 रुपये. सूरज कुमार यादव बी ए छ्ठे सेमेस्टर को द्वितीय स्थान हेतु 700 रुपये, लक्ष्मी सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर को तृतीय स्थान हेतु 500 रुपये नगद प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार रूपक सिंह,अंकुर मिश्र, विजय वर्मा,. नवनीत कुमार, निशा मौर्या,आस्था यादव रश्मि यादव,अनुष्का मौर्या,कुमारी अंतिमा,स्वाति भीम,अंकित कुमार,मनीषा कुमारी को प्राप्त हुआ। सभी 265 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र , मेडल, मोमेंटो प्रदान किया गया। आभार ज्ञापन इकाई अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंशिका सिंह ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रिंस, शिवम दुबे, तेजस, साक्षी सिंह, शिखा, यशस्वी, कीर्ति, राम प्रवेश, आभा, संध्या,विवेक सत्यम चौरसिया आदि उपस्थित रहे।