वार्षिकोत्सव समारोह में किया गया पुरस्कृत टॉपर को दिया साइकिल
वार्षिकोत्सव समारोह में किया गया पुरस्कृत टॉपर को दिया साइकिल

गौड़ की आवाज संवाद सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में विकास खण्ड करौंदीकला स्थित प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर में वार्षिकोत्सव समारोह मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र एवं ग्राम प्रधान विजय सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।विद्यालय के सहायक अध्यापक पंकज मिश्र ने कक्षा 5 की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा अर्पिता राव को साइकिल प्रदान कर पुरस्कृत किया।बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी को सम्बोधित करते खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारा ब्लॉक निपुण हो जाने के साथ बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति मैं और मेरे सभी शिक्षक दृढ़ संकल्पित हैं।पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराने के लिए अपील किए।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने शिक्षा की महत्ता के विषय में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ता है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह ने कहा कि मैं और मेरे शिक्षक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं।कार्यक्रम में विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री संदीप सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह सुरेन्द्र मिश्र,मंत्री मिथिलेश यादव संजय यादव देवेश राना पूर्व वरिष्ठ एआरपी अशोक पाण्डेय सहित शैलेन्द्र कुमार सिंह संजय मिश्र अनिल सिंह वेद प्रकाश पाण्डेय अभिषेक सिंह अर्पित मिश्र लालजी यादव अरविन्द पाण्डेय जुगनू शेख शिव प्रकाश मिश्र लोकेश सिंह आकाश सिंह जिलेदार सिंह सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक सीता देवी राम नाथ बिंद पूर्व सहायक अध्यापक रवि कांत वर्मा इन्द्र मणि मिश्र राजेन्द्र प्रसाद यादव अशोक सिंह ऋषिदेव मिश्र सन्तोष तिवारी लालचन्द सरोज दिलीप सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।छायांकन विवेक नारायण झा एवं कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने किया।प्रधानाध्यापक विनय सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किए।यह जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी के सी मिश्र ने दिया।