राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी का अपमान सभी जातियों का अपमान: सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने फूंका अनुराग ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

राहुल गांधी का अपमान सभी जातियों का अपमान: सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने फूंका अनुराग ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

गौड़ की आवाज ब्यूरो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गालियां दी, ऐसा कांग्रेसियों का आरोप है। जिसको लेकर बुधवार को सुल्तानपुर में कांग्रेसियों में उबाल देखने को मिला। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका और एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।अनुराग ठाकुर की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी आंदोलित हो गए। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन भी किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कराया। धम्मौर थाना अध्यक्ष तरुण पटेल और नगर कोतवाल एके द्विवेदी कांग्रेसियों को नियंत्रित करने में लगाया गया। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।राहुल कांग्रेस के नेता ही नहीं हैं जननेताजिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि जिस तरह संसद भवन में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध टिप्पणी की गई। उनकी जाति पूछी गई। उसके विरोध में आज हम लोग सड़क पर उतरे हैं। राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के ही लीडर नहीं है वह देश के जननेता हैं। वह गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों सबकी आवाज हैं। वह सबकी लड़ाई लड़ते हैं, वह सबको साथ लेकर चलते हैं। राहुल गांधी की जाति पूछना यह उनका अपमान है बल्कि मैं यह कहता हूं कि यह सभी जातियों का अपमान है। जो महापुरुष होतें हैं, जो क्रांतिकारी लोग होतें हैं उनकी जाति नहीं पूछी जाती है, उनका धर्म नहीं पूछा जाता है। राहुल गांधी की जाति पूछकर उन पर टिप्पणी कर जिस तरह भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मोदी की शह पर उन पर टिप्पणी करी है उसके विरोध में आज हम लोग सड़क पर उतरे हैं। हम लोगों ने प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button