जनपद की कवियत्री सुनीता श्रीवास्तव को मिला विद्या वाचस्पति मानद सम्मान
जनपद की कवियत्री सुनीता श्रीवास्तव को मिला विद्या वाचस्पति मानद सम्मान

गौड़ की आवाज राज बहादुर राना सुलतानपुर:अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के ततत्वावधान में लखनऊ काव्य महाकुंभ एवं काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा विशेष मानद सम्मान समारोह का आयोजन 19जनवरी 2025 को एस.एस.डी पब्लिक स्कूल अली नगर सुनेहरा कृष्णा नगर लखनऊ में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात कवि डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् ने किया और बतौर मुख्य अतिथि दिनेश सहगल सूचना विभाग उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रहे। संचालन भारत गौरव रत्न सम्मान प्राप्त फिल्म अभिनेत्री राष्ट्रीय स्तर की उद्घोषिका डॉ अनीता सहगल वसुंधरा ने किया। डॉ दिनेश तारेकेश्वर मिश्र जिज्ञासु के सह संचालन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।जनपद नामचीन कवियत्री सुनीता श्रीवास्तव को काशी हिंदी विद्यापीठ के सौजन्य से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। विद्या वाचस्पति साहित्य के क्षेत्र में डाक्ट्रेट की मानद उपाधि मानी जाती है।जनपद मुख्यालय के नार्मल चौराहा निवासी सुनीता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय तमेहड़ी दूबेपुर सुलतानपुर में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी अहम स्थान बनाए हुई हैं। इनकी रचनाएं सम्मानित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामी साहित्यिक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों से सैकड़ों सम्मान प्राप्त हैं।जनपद को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर प्रधानाध्यापिका कांति सिंह, साहित्यकार डॉ राम प्यारे प्रजापति, प्रबंधक रामरती भूपेन्द्र नाथ वर्मा, बृजेश वर्मा, रमेश चन्द्र नंदवंशी, सर्वेश कान्त वर्मा सरल, अनिल कुमार वर्मा मधुर, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु,पवन कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश सहित जिले के श्रेष्ठ विद्वानों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।