उत्तर प्रदेश
सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय के प्रयास को क्षेत्र की जनता और गन्ना किसानों ने सराहा
सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय के प्रयास को क्षेत्र की जनता और गन्ना किसानों ने सराहा

गौड़ की आवाज जयसिंहपुर सुलतानपुर जिले के क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मियों की उदासीनता और गन्ना किसानों की मायूसी के मद्देनजर सदर विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू सोमवार को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से मिले। उन्होंने मिल कर विगत वर्षों की तरह इस बर्ष भी क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र धनपतगंज व पटना,क्रय केंद्र बिरसिंहपुर,सेमरी को किसान सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर से आबंटित किए जाने का सफल प्रयास किया है।इस तरह मिल से हटे क्रय केंद्रों को किसान सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर से जोड़े जाने की खुशखबरी शीघ्र ही मिल सकती है।