उत्तर प्रदेश

एकलव्य संकल्प सम्मान से नवाजे गये डॉक्टर राज बहादुर राना

शहर के तिकोनियां पार्क में किया गया वीर एकलव्य, महाराजा निषादराज की जयंती का जलसा

गौड़ की आवाज संवाद सुलतानपुर: वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में जनपद मुख्यालय पर तिकोनियां पार्क में 5 अप्रैल 2025 को निषाद कुल भूषण वीर एकलव्य और महाराजा निषादराज का भव्य जयंती समारोह आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें समाज सेवा,राष्ट्र सेवा, साहित्य सेवा से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साहित्यकार डॉ राज बहादुर राना को एकलव्य संकल्प सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वीर एकलव्य और श्री राम सखा निषादराज की मनमोहक शोभायात्रा निकाली गई जो तिकोनिया पार्क में पहुंच कर जयंती समारोह का रूप ले लिया। जहां समाज के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, पूजा, प्रार्थना के बाद गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक चेतना जागृत करते हुए निषाद समाज को हर क्षेत्र में है सृजनात्मकता का भाव भरने का प्रयास किया। समारोह में नर नारियों ने बढ़-चढ़ कर श्रद्धा पूर्वक हिस्सा लिया।राष्ट्र निर्माण में निषाद वंश के योगदान पर भी चर्चा हुई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवबख्स ऊर्फ तालू निषाद ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को शिक्षा और सुसंस्कार से संवारना है जिससे देश अच्छी प्रतिभाओं से सजा रहे।इसी क्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने करतब भी दिखाए। रमेशचन्द्र निषाद,भवानी प्रसाद निषाद अमेठी, एडवोकेट देवता दीन निषाद, योगेश प्रधान भोएं, नन्दलाल निषाद, रविकांत निषाद, सुशील निषाद, रवींद्र निषाद, धर्मेंद्र निषाद के ओजस्वी बक्तव्य के साथ आभार ज्ञापन हुआ।जनसमूह की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button