Uncategorized

नेहरू युवा केन्द्र नेें मनाया जनजाति गौरव दिवस

नेहरू युवा केन्द्र नेें मनाया जनजाति गौरव दिवस

गौड़ की आवाज ब्यूरो प्रमुख पूजा राठौर श्योपुर जिले के क्षेत्र से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र श्योपुर द्वारा शासकीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के शुभ अवसर पर गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद दोहरे, छात्रावास की अधीक्षिका बेबी शहनाज महिला बाल विकास की सुपरवाइजर सुषमा सोनी, सीएम राइस स्कूल के शिक्षक लोकेश सिंह उपस्थित रहे।शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय के प्राचार्य अरविंद दोहरे ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी ने जनजाति के लिए बहुत संघर्ष किया और उनको मार्गदर्शन दिखाए इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता बिरसा मुंडा जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप जागृति पटेलिया द्वितीय ग्रुप भारती का एवं तृतीय गु्रप में पूनम राय ने स्थान प्राप्त किया निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ऋषि रेगर द्वितीय संजना बेरवा तृतीय कल्पना बेरवा और भाषण प्रतियोगिता में आरती बैरवा, निरमा बेरवा ने पुरस्कार जीते। विजेताओं को अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन लोकेश सिंह ने किया और आभार व्यक्त नेहरू युवा केंद्र के शिवकुमार दोहरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button