क्राइम दुर्घटना

अम्बेडकर प्रतिमा के पास मंदिर का चबूतरा बनाने पर विवाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस दर्जनों दबंगो ने बरपाया कहर, युवती समेत 9 महिलाएं घायल 

अम्बेडकर प्रतिमा के पास मंदिर का चबूतरा बनाने पर विवाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस दर्जनों दबंगो ने बरपाया कहर, युवती समेत 9 महिलाएं घायल 

गौड़ की आवाज संवाद सूत्र कूरेभार सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में अंतर्गत चंदापुर में मंदिर के चबूतरे को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष के मध्य हुए विवाद में नौ महिलाओ को चोटे आई हैं। घायल सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। दरअस्ल चंदापुर गांव में मंदिर स्थापना और अम्बेडकर की मूर्ति को लेकर एक माह से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में अराजकतत्वों ने अम्बेडकर की मूर्ति पर गोबर पोत दिया था जिससे विवाद हुआ था। अब रविवार को मंदिर के चबूतरे के निर्माण को लेकर दलित व ब्राह्मण पक्ष आमने सामने हो गए। आरोप है कि दलित पक्ष की महिलाओ को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।

घटना में कंचन (35 वर्ष) पत्नी बनवारी लाल, सुशीला (40 वर्ष) पत्नी राजेश, केश कुमारी (40 वर्ष), संजू (50 वर्ष), कलोटा (40 वर्ष), सीमा (40 वर्ष), गीता (27 वर्ष), पथराजी (45 वर्ष) और बबिता (22वर्ष) को गंभीर चोटे आई हैं। इनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टर अजय सोनी ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है।

मारपीट की घटना को लेकर कूरेभार थाने में नामजद तहरीर दी गई है। जिसमें गंगा प्रसाद, शोभनाथ, विनोद, आलोक मिश्रा, मुंशी लाल मिश्रा, अंजनी मिश्रा, बृजभूषण, राजदेव, रामजीत मिश्रा, राम सागर मिश्रा, लक्षमी नारायण मिश्रा, विपुल मिश्रा, नितेश मिश्रा, हरिकेश मिश्रा, रमेश, प्रभाकर त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, अरुण मिश्रा, अनिल मिश्रा, दीपक मिश्रा, गोपाल मिश्रा आदि के नाम दर्शाए गए हैं। आरोप है कि हरिजन आबादी में तीस सालों से अम्बेडकर प्रतिमा लगी है। इसके बगल जबरन ये लोग मंदिर का निर्माण करना चाह रहे हैं। इसी को लेकर आज इन आरोपियों ने लाठी, डंडा, धारदार हथियार से हमला बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button