स्वास्थ्य/ शिक्षा

नन्हे मुन्ने बच्चों संग शिक्षिका ने खेली होली

नन्हे मुन्ने बच्चों संग शिक्षिका ने खेली होली

जयसिंहपुर गौड़ की आवाज राज बहादुर राना सुलतानपुर होली के पावन पर्व पर सभी उत्साहित होकर उत्सव मनाते हैं और हुड़दंग मचा लेते हैं लेकिन उससे अलग जब एक शिक्षिका शालीनता और मातृत्व का भाव लिए नन्हे मुन्नों के साथ होली का भाव समझाते हुए प्यार दुलार से होली खेले तो बात ही कुछ और है। बच्चों की आत्मीयता के भाव में निवेदन किए जाने के बाद बच्चों का मान रखने के लिए माडल पब्लिक स्कूल वैदहा सुलतानपुर की प्रधानाध्यापिका कांति सिंह ने बच्चों के साथ रंग बिरंगी रंग और गुलाल से गुरु शिष्य की मर्यादा में होली खेला। शिक्षकों और रसोइयों को बच्चे गुलाल और रंग से रंग बिरंगा कर आनंदित हुए।बच्चों ने नृत्य से सभी का मनमोहा।विदित हो कांति सिंह हमेशा सरकारी निर्देशों का पालन करती हैं।

फुर्सत के क्षणों में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।राज्य पुरस्कार प्राप्त ऐसी शिक्षिका को उनके योगदान के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं ने सम्मानित किया है।वे भोजपुरी काव्यकार भी हैं।इस विद्यालय में प्रत्येक त्यौहार बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सहायक अध्यापक राकेश ,विकास मोइनुद्दीन सिद्दीकी ,केश कुमार सिंह और रीना सिंह ने बच्चों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

प्रधान अध्यापिका श्रीमती कांति सिंह ने बच्चों रसोइया और शिक्षकों को मिष्ठान खिलाकर रंगोत्सव उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button