उत्तर प्रदेश

यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर चुनाव की तैयारी: 23 फरवरी को होगा मतदान, अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

गौंड कि आवाज संवाददाता

यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर चुनाव की तैयारी: 23 फरवरी को होगा मतदान, अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के त्रैवार्षिक चुनाव 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव की निगरानी प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी विनय तिवारी और डॉ. संजय सिंह कर रहे हैं। विनय तिवारी गोंडा के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. संजय सिंह अयोध्या के जिलाध्यक्ष हैं।अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें से दिनेश कुमार उपाध्याय और रणवीर सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। मुकेश सिंह ने पर्चा खरीदा, लेकिन जमा नहीं किया। मंत्री पद के लिए राम आशीष मौर्य और वैभव भटनागर ने नामांकन पत्र जमा किए। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी जमा किए गए नामांकन पत्रों को वैध घोषित किया है।मतदान 23 फरवरी 2025 को होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अध्यापक भवन, सिरवारा रोड, सुल्तानपुर में होगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button