भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर की समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर की समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर (गौड़ की आवाज)जिले के क्षेत्र में बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में जयसिंहपुर ने बैठक हुई। बैठक में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। जिस पर जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह हर बाजारों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बाजार में व्यापारियों से मिल उनकी दिक्कतों को जान उसके निदान का प्रयास किया जायेगा। बैठक में मूंगर चौराहे से आए अश्वनी मिश्रा को प्रदेश महामंत्री ने संगठन की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्हें बाजार अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए सदस्यता अभियान चला अन्य लोगों को पदाधिकारी बनाए जाने की बात कही। साथ बिरसिंहपुर बाजार अध्यक्ष जगन्नाथ कनौजिया की आर्थिक सहायता की अपील की। बताते चलें कि दुकान से घर आते समय जगन्नाथ कनौजिया पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से चोटिल जगन्नाथ कनौजिया का इलाज चल रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ,तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ,तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, तहसील उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गुप्ता, महेश साहू गोकुल अग्रहरि ,कृपा शंकर आदि लोग मौजूद रहे।