अभाविप खेल को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है- सुधांशु रंजन मिश्रा
एबीवीपी नगर खेल कुंभ में स्लो साइकिलिंग, रस्साकस्सी, दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिता हुई

गौड़ की आवाज ब्यूरो सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त खेलों भारत नगर खेल कुंभ के निमित्त लम्भुआ नगर के सर्वोदय इंटरमीडिएट खेल मैदान में बालिका एवं बालिक वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक, रस्साकसी एवं स्लो साइकिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांत प्रवासी के रूप में सुधांशु रंजन मिश्रा उपस्थित हुए और खेल में प्रतिभाग करने हेतु विद्यार्थियों का आहवान किया। उन्होंने बताया कि अभाविप खेल को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवासी सुधांशु रंजन मिश्रा , विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उर्मिला ,प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ संतोष अंश,नगर अध्यक्ष डॉ गुलाब सिंह , प्रांत खेलो भारत सह संयोजक रितिक द्विवेदी, नगर मंत्री हर्ष मोदनवाल , कार्यक्रम संयोजक सौम्य बरनवाल द्वारा हुआ। प्रतियोगिता के पश्चात विजेताओं एवं उप विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्यम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभेन्द्रवीर सिंह, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय, संजय गांधी पी जी कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू मगन , भाजयुमो के अभिनव सिंह ,संदीप दूबे, भानुकर तिवारी , सचिन अग्रहरि , विवेक बरनवाल , तहसील संयोजक रूपेश यादव, मनीष यादव, महेश गौड़,अमित माली, अंशुमान पांडेय, आदित्य यादव, आदर्श मिश्र, अनुराग पांडेय, आर्यन यादव, रुपेश, उत्कर्ष चौरसिया, रायसाहब यादव, सौरभ, रूपेश बरनवाल, श्वेत शर्मा, आयुष, राजा, अंश, आशीष के साथ सर्वोदय संस्थान परिवार के समस्त शिक्षको एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।