राष्ट्रीय खबरें

भूमि सर्वे संबंधित जानकारी को प्रखंड परिसर में लगा जनता दरबार

भूमि सर्वे संबंधित जानकारी को प्रखंड परिसर में लगा जनता दरबार

गौड़ की आवाज, ब्यूरो प्रमुख कैमूर, बिहार।
जिला में भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है और इस संबंध में सही जानकारी नहीं रहने पर आम लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देख जिलाधिकारी द्वारा प्रखंडवार जनता दरबार लगाकर सर्वे सर्विस संबंधी नवीन जानकारी देने के साथ छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण करने की पहल की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को कुदरा प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगाकर एक-एक कर हर फरियादी की फरियाद को सून निवारण हेतु संबंधित अधिकारी को शिकायत पत्र सोपा गया।सर्वे के संबंध में लोगों में इतनी जिज्ञासा है कि बुधवार की शाम सर्वे संबंधित जानकारी हेतु जनता दरबार के आयोजन की खबर जैसे ही लोगों मिली दरबार में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी करीब 400 की संख्या में पहुंचे लोगों में कुछ ने मौखिक जानकारी प्राप्त की तो करीब एक सौ शिकायत पत्र को लोगों ने एडीएम को सौपा। जिस पर अपर समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल द्वारा त्वरित समस्याओं के समाधान का निदेश दे संबंधित अधिकारी को आवेदन दे दिया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की जमीन संबंधित जानकारी कम होने के कारण भूमि संबंधी विवाद ज्यादा होते हैं। सर्व संबंधित डॉक्यूमेंट या भूमि संबंधी जानकारी हेतु शिविर व आमसभा में भाग लेकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आम लोगों को अपनी बातों को रखनी चाहिए।सर्वेक्षण बंदोबस्ती प्रभारी शिवांगी प्रिया ने बताया कि नगर पंचायत को छोड़कर सभी पंचायत में आमसभा का आयोजन कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है। जिसमें मुख्य रूप से यह जानकारी जरूरी है कि वंशावली के लिए प्रपत्र तीन एक स्वयं भरकर अपने मौजा के संबंध अमीन के पास जमा करना है। किसी विवाद या आपसी सहमति न होने की स्थिति में संयुक्त रूप से सभी के नाम से खाता खोलने का प्रावधान है। अगर आपसी सहमति के साथ बटवारा के कागजात हों तो सभी रैयत की अलग-अलग जमाबंदी कायम कर दी जाएगी।
सर्वेक्षण में नया नक्शा और नया खतियान बनाने के लिए वर्तमान में मूल रैयत के नाम से भी जमाबंदी कायम है तो उन्हें भी प्रपत्र दो में स्व घोषणा के साथ सारी जानकारी देनी जरूरी है। आवेदक चाहे तो आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। नहीं तो अंचल कार्यालय से सटे पंचायतवार बने काउंटर पर भी कागजात जमा कर सकते हैं।जनता दरबार में जनता की शिकायतों के निराकरण व समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अंकिता सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रीता देवी भी जनता से संवाद के लिए उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button