साहित्यकार डॉ राज बहादुर राना को मिला गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान
अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज एवं अनिल अभिव्यक्ति धामपुर का संयुक्त प्रयास

गौड़ की आवाज संपादकीय
प्रयाग राज अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज एवं अनिल अभिव्यक्ति धामपुर बिजनौर के संयुक्त प्रयास से गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के अवसर पर 61 साहित्यकारों को गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया। जिसमें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद-सुलतानपुर की तहसील जयसिंहपुर के गांव अमदेवा निवासी डॉ राज बहादुर राना को भी सम्मानित किया गया।अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर जयंती पर अनिल अभिव्यक्ति एवं अकादमी द्वारा चयनित किए गए कुल 61 साहित्यकारों को ऑनलाइन गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024 प्रदान किया गया | डॉ उपाध्याय ने बताया कि अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ अनिल कुमार शर्मा अनिल ने इस सम्मान अलंकरण के लिए विशेष योगदान दिया जिसके लिए अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है और अपेक्षा करती है कि भविष्य में देश के वरेण्य साहित्यकारों की स्मृति में इसी प्रकार नवोदित रचनाकारों को सम्मानित किया जाता रहेगा | डॉक्टर उपाध्याय से रचनाकारों कल्याण कामना के साथ इस उपलब्धि पर लोकभूषण डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, डॉ राम प्यारे प्रजापति, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश,पवन कुमार सिंह,पवन माधव यादव, बृजेश वर्मा, रमेश चंद्र नंदवंशी, अनिल कुमार वर्मा मधुर,सर्वेश कान्त वर्मा सरल जैसे नामचीन साहित्यकार एवं प्रधानाचार्य डॉ राम जीत और प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज सुलतानपुर ने बधाई दिया।