गौड़ की आवाज संवाददाता सोहनपुर तारकेश्वर गुप्ता
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक कर दिया गया है। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन करने को सहज जनसेवा केंद्र के कार्यालय पर किसानों की कतार लग रही है। प्रति दिन सैकड़ों किसान पहुंच रहे हैं लेकिन दगा देते सर्वर से दो दिन से किसान परेशान हैं। रात भर जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं फिर भी रजिस्ट्रेशन नही हो पा रही है। ऐसे में सम्मान निधि को लेकर किसानों की उम्मीद टूटते दिख रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि लेखपाल गांव-गांव जाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं लेकिन सर्वर की समस्या बनी हुई है।एसडीएम रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि किसान को परेशान होने की कत्तई जरूरत नहीं हैं। सर्वर की समस्या ज्यादा देर नही रहती है तिथिवार हर गांव में कैम्प लगा कर रजिस्ट्रेशन हो रहा है।अगर कोई जागरूक किसान है तो जनसेवा केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन करा लें जिनका रजिस्ट्रेशन नही होगा उनका अगला किश्त नही आएगा।