उत्तर प्रदेश

गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल

गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल

गौड़ की आवाज संवाद विमलेश कुमार लंभुआ सुलतानपुर लंभुआ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चौकिया में मनाया गया कंबल वितरण समारोह सुशीला सिंह ने गरीब और जरूरतमंदों में वितरण किया कंबल।कंबल पाकर असहाय लोगों के खिले चेहरे। चौकिया ग्राम सभा में रविवार को कंबल वितरण समारोह मनाया गया जिसमे गांव के गरीब और जरूरतमंदों में 501 कंबल का वितरण किया गया, कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम लाल साहब सिंह के निज निवास पर किया गया। चौकिया निवासी सुशीला सिंह पत्नी लाल साहब सिंह ने बताया की ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।ठंड की शुरुआत में समाजसेवी को कंबल आदि का वितरण कर देना चाहिए जिससे कम्बल का समय पर उपयोग हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि आज 501 कंबल का वितरण किया गया है आगे भी असहाय और जरूरतमंदों को कंबल दिया जाता रहेगा, ग्राम पंचायत चौकिया प्रधान पति अमरसेन सिंह (अध्यापक) ने बताया कि राजेश सिंह, बृजेश सिंह समाज के लिए आगे बढ़कर कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं, इसी कड़ी में उनके माताजी द्वारा गांव के ही जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया, जो एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर रोहित सिंह,पिंटू सिंह,राधेश्याम वर्मा,प्रदीप सिंह,अनिल सिंह, राम आसरे सिंह सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button