उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजस्वास्थ्य/ शिक्षा

साहित्यकार राज बहादुर राना और जया सिंह विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से हुए अलंकृत

साहित्यकार राज बहादुर राना और जया सिंह विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से हुए अलंकृत

दैनिक गौड़ की आवाज राज बहादुर राना
सुलतानपुर: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहित्यकार, पत्रकार सम्मान शपथग्रहण एवं उपाधि वितरण समारोह का आयोजन महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल सभागार अलोपीबाग प्रयाग में किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और मुख्य अतिथि पाठ्य पुस्तक लेखक डॉ सर्वेश कान्त वर्मा सरल सुलतानपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ आर एन पुष्पजीवी प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रयागराज, डॉ सुभाषचन्द्रा बरिष्ठ साहित्यकार /पत्रकार मंचासीन रहे।
साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी द्वारा जनपद के उदीयमान साहित्यकार राज बहादुर राना और एडवोकेट जया सिंह के साथ अन्य पांच मनीषियों को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।सांस्कृतिक विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं आकाशवाणी से से चयनित,अवधी बिरहा सम्राट छविलाल पाल अम्बेडकर नगर को महासंघ के सौजन्य से कलम प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में यह उपाधि डाक्ट्रेट के समकक्ष मानी जाती है। बताते चलें कि गांव अमदेवा जयसिंहपुर सुलतानपुर निवासी राज बहादुर राना के लिखे गीतों को उनके शिष्यगण सरकारी, गैर सरकारी, आकाशवाणी पर संगीतमयी प्रस्तुति देकर सम्मान अर्जित कर रहे हैं। लेखक सर्वेशकान्त वर्मा सरल द्वारा लिखित यूपी बोर्ड द्वारा प्रतिपादित इंटरमीडिएट हिंदी पाठ्य पुस्तक में और अनिल कुमार वर्मा मधुर द्वारा लिखित आईसीयसई बोर्ड की हाईस्कूल हिंदी पाठ्य पुस्तक में इनकी रचनाएं शामिल हैं।दो सहायक पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। देश विदेश की कई सम्मानित संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।महासंघ राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के संयोजन में सम्मानित तीन साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण और महासंघ की मंडल इकाई का शपथग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ।इस अवसर पर महासंघ के शीर्ष पदाधिकारी मथुरा प्रसाद धुरिया,योगेश कुमार मिश्र विश्वबंधु,पवनेश कुमार पवन, शिवशंकर पाण्डेय सहित प्रयागराज मंडल ईकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस उपलब्धि पर डा आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, डॉ राम प्यारे प्रजापति, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश,पवन सिंह, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, बृजेश वर्मा सरस, रमेश चंद्र नंदवंशी, अनिल कुमार वर्मा मधुर,जैसे विद्वान मनीषियों ने बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button