क्राइम दुर्घटना
खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गौड़ की आवाज जिला ब्यूरो जौनपुर उमेश कुमार सिंह जौनपुर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने कोर्ट से फरारी काट रहा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र के मानीकलां निवासी अरशद खान पुत्र सगीर खान है। इसके गिरफ्तार धारा 406, 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें उक्त गिरफ्तार अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय , हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, कांस्टेबल रोहित पासवान व रंजीत कुमार यादव शामिल रहे।