चोरों ने प्रधान समेत दोनों घरों से लाखों कीमत जेवरात उड़ा ले गये, महिला को पीटकर किया बेहोश
चोरों ने प्रधान समेत दोनों घरों से लाखों कीमत जेवरात उड़ा ले गये, महिला को पीटकर किया बेहोश

गौड़ की आवाज लंभुआ सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में पुलिस सो रही है, या फिर चोरों में पुलिस का डर नहीं रह गया। यही कारण है कि यहां लंभुआ कोतवाली के कुबेर शाह पट्टी दसवतपुर और परमानपुर में चोरों ने प्रधान समेत दो के घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से मिलाकर लगभग आठ लाख कीमत के जेवरात उड़ा ले गए हैं। इस बीच विरोध करने पर चोरों ने एक महिला की जमकर पिटाई की है, घायल अवस्था में उसका इलाज सीएचसी में जारी है।लंभुआ कोतवाली के कुबेर शाह पट्टी दसवतपुर और परमानपुर गांव के मध्य लगभग चार किमी की दूरी है। जहां कुबेर शाह में प्रधान कृष्ण लाल प्रजापति और परमानपुर में माता प्रसाद गुप्ता के घर में बीती रात चोरी हुई है। दोनों घरों में चोरी दो बजे से चार बजे के मध्य हुई है। माता प्रसाद की पत्नी ज्ञानती गुप्ता अकेले चोरो से भिड़ गई। नतीजा ये हुआ कि चोरों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बेहोश अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।प्रधान कृष्ण लाल प्रजापति ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे पत्नी उठी तो उन्होंने बिखरे पड़े सामान को देखकर हमें जगाया। घर से सारा सामान गायब था, मैंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच किया है। लगभग पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोर उठा ले गए हैं।माधुरी बताती है कि रात लगभग दो बजे के आसपास तीन चोर घर में घुसे थे। मेरी जेठानी ने उनका विरोध किया तो चोरो ने उन्हें जमकर पीटा जिससे वो बेहोश हो गई। बाद में चोर उन्हें कमरे में बंदकर करीब तीन लाख के गहने लेकर फरार हो गए हैं। चोरो ने हमारे कमरे को भी बाहर से बंद कर रखा था। हमने पडोसी को फोन किया तब उन्होंने आकर दरवाजा खोला।लंभुआ कोतवाल अखंड देव मिश्र ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। हमने कुछ एविडेंस जुटाए हैं। पीड़ित परिवारों से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा। जल्द ही हम घटना का सफल अनावरण कर लेगे।