
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक गौड की आवाज मंडल ब्यूरो अशोक चौहानअयोध्या। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के रूझान पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जमकर जश्न मनाया गया। ढ़ोल नगाड़ो के साथ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी। इस दौरान कार्यकताओं ने पटाखे जलाए।महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हरियाणा की जीत सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन पर जनता की मुहर है। देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह है। विपक्षी द्वारा की जा रही नकारात्मकता की राजनीति पर जनता का करारा प्रहार है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा जातिवाद की राजनीति पर भारी पड़ी है। जनता विकास चाहती है। सबका हित सोचने वाली सरकार चाहती है। अवसरवाद की राजनीति को करारा जवाब मिला है। चुनाव परिणामों का पूरे देश की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत भाजपा का जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। गरीबो व किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये है। जिसका लाभ समाज को मिल रहा है।
रोड