राष्ट्रीय खबरें

अमर शहीद रामाश्रय यादव की मनाई गई 32वीं पूण्य तिथी

अमर शहीद रामाश्रय यादव की मनाई गई 32वीं पूण्य तिथी

गौड़ की आवाज़ मंडल ब्यूरो प्रमुख पृथ्वी राज सिंह दीदारगंज-आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित अमर शहीद रामाश्रय यादव पार्क में अमर शहीद रामाश्रय यादव की 32वीं पूण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। बताते चले कि1992में नैनीताल के बाजपुर में 23सितम्बर को देश की रक्षा करते समय आतंकवादियों द्वारा बिछाई गई बारुदी सुरंग के फटनें से गस्त के दौरान उनकी जिप्सी गाङी के परखचे उड़ गए और उसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामाश्रय यादव और उनके साथी हमराहियों कीमौत हो गई। अमर शहीद रामाश्रय यादव फूलपुर तहसील क्षेत्र के हड़वां गांव निवीसी रामकेवल यादव के बड़े पुत्र थे।इस अवसर पर पौध रोपड़ भी किया गया। कार्य क्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों को राजेश यादव द्वारा बुके एवम अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक कमलाकांत राजभर ,हरिप्रसाद दूबे, राम अचल यादव, रामनयन, अजय यादव, ,डाॅ राजेश रंजन यादव, क्रांती सिंह, अनिल नारायण सिंह, महेंद्र दूबे ,अभिमन्यु यादव, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button