राष्ट्रीय खबरें

सुलतानपुर में चीनी मिल डेलीगेट चुनाव में धांधली का मामला

समाज कल्याण अधिकारी हैं नामित अधिकारी    

गौड़ की आवाज संवाददाता सुलतानपुर जिले के क्षेत्र में चीनी मिल में डेलीगेट चुनाव में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विपक्ष के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं, जिसकी शिकायत सांसद से की गई है। प्रशासन ने समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया है। पूर्व में उन पर सामूहिक शादी घोटाले का आरोप लगा था। अधिकारियों की जांच में उनकी लापरवाही उजागर हुई थी।दरअस्ल गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर में चीनी मिल स्थापित है। यहां पर डेलीगेट का चुनाव होना है, जिसका दायित्व जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह को दिया गया है। लेकिन यहां चुनाव में भारी धांधली का आरोप लगा है। किसान गंगा राम वर्मा ने बताया कि वे किसान मेंबर हैं। हमारे यहां चीनी मिल समिति का चुनाव चल रहा है, उसमें डेलीगेट का नामांकन हुआ था। कल डेलीगेट के वैध और अवैध पर्चो का प्रकाशन होना था। कल शाम 6 बजे तक लिस्ट नहीं लगी, रात में कब लिस्ट लगी पता नहीं। पचासों लोगों का पर्चा खारिज कर दिए और कारण भी नहीं पता है क्यों।उन्होंने बताया कि पूछने पर न चीनी मिल का प्रबंध तंत्र सही जवाब दे रहा न चुनाव अधिकारी अमित सिंह सही जवाब दे रहे हैं। सांसद से मुलाक़ात हुई, वो हम लोगों को बोले हैं कि डीएम से मिलेंगे। आप लोगों के साथ ये ग़लत हुआ है। 50 से 55 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है।हम ये चाहते हैं, चुनाव निरस्त कर पुनः चुनाव कराने की डेट दी जाए। गुपचुप और अवैध तरीके से नामांकन को वैध करार दिया गया है।इसी क्रम में दीपक सिंह ने बताया कि हम लोग चीनी मिल में डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किए थे। जिनका पर्चा वैलिड हुआ है उनकी कल फाइनल सूची लगना था। जिनको चुनाव लड़ना है उनकी सूची आज लगनी थी। लेकिन कल ही सारे पर्चे खारिज करके पक्ष के जितने पर्चे हैं उनको वैलिड करके विपक्ष के किसी का नाम नहीं रखा गया। ऐसा पहले कभी हुआ है। पूरे जिले में 180 के ऊपर सीटे हैं सब निर्विरोध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button