थूकने के विवाद में किशोर को मारा चाकू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
थूकने के विवाद में किशोर को मारा चाकू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

रिजवान अहमद गोसाईगंज सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में किशोर के थूकने से एक शख्स इतना नाराज हुआ कि उसने उस किशोर के गले पर चाकू मार दिया। गंभीर हालत में किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।घायल अभिषेक।गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा अभिषेक (15) रविवार को दोपहर बाद सामान लेने गोसाईगंज बाजार जा रहा था। वह अभी पठानीपुर खेल मैदान के पास गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्तीलोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवालेपहुंचा था कि विपरीत दिशा में जा रहे थाना क्षेत्र के जोली मीरगंज निवासी नसीब उल्ला ने उसके बेटे के ऊपर थूक दिया। जिस पर अभिषेक ने कहा कि देखकर थूक नहीं सकते हो। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नसीब उल्ला ने जातिसूचक गाली देते हुए चाकू से गले पर हमला कर दिया।चाकू के हमले से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।