अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंचे अस्पताल
अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंचे अस्पताल

गौड़ की आवाज संवाददाता प्रशांत तिवारी अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का जिला महिला अस्पताल जाकर कुशल क्षेम जाना एवम् पीड़िता की माँ से भदरसा स्थित घर पर जाकर हाल-चाल लिया। साथ ही हर संभव मदद करने का का आश्वासन दिया। दुर्गेश पांडेय ने कहा सभ्य समाज में इस तरह के जघन्य अपराध के लिए कोई स्थान नहीं हैं। इस कुकृत्य के आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही शुरू हो चुकी है। पीड़ित परिवार के साथ हम सभी लोग हर परिस्थिति में खड़े हैं। बता दे अयोध्या में समाजवादी पार्टी के एक नेता और उनके स्वामित्व वाली एक बेकरी के कर्मचारी को नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आज अयोध्या भदरसा 12 वर्षीय बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने वाले प्रमुख आरोपी मोईद खान के द्वारा किये सरकारी जमीन पर अबैध कब्जे को हटाने में बाबा का बुलडोजर तालाब की जमीन पर हुए। अबैध निर्माण में चला ब्रेकरी के मकान को जमीदोज कर दिया गया। उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में तथा पूरे क्षेत्र में चल रहे भारी पुलिस बल के साथ तालाब की जमीन को खाली कराने में सफल रहे है।