सात अगस्त को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सात अगस्त को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दैनिक गौड की आवाज संवाददाता अशोक चौहान अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सात अगस्त को अयोध्या आएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। अयोध्या आने की जानकारी मुख्यमंत्री से मिलने गए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक राम चंद यादव ने दी। दोनों विधायकों ने अयोध्या में चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्र की जरूरतों व कुछ समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सावन झूला मेला की जानकारी ली। कहा की अयोध्या में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं। अयोध्या आने वाले मेलार्थियों, भक्तों और जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम का नाम पूरे विश्व में गुंजायमान हो। बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर मजबूती से योजना बनाकर चुनाव जीतने के लिए निर्देश भी दिया। वो सात अगस्त को अयोध्या आएंगे।