स्वास्थ्य/ शिक्षा

वन संरक्षण अभियान के तहत‌ हुआ पौधरोपण

वन संरक्षण अभियान के तहत‌ हुआ पौधरोपण

गौड़ की आवाज राज बहादुर राना  सुलतानपुर सेल्फी विथ प्लांट के तहत कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा ग्यारह मौलश्री के पौधे श्री राजपति सिंह पी जी कॉलेज डीह ढग्गूपुर सुलतानपुर में रोपित किए गए।इस मौके पर उपस्थित कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा।शिक्षक ,पाठ्य पुस्तक लेखक एवं साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं। देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा लक्ष्य है । पर्यावरण संकट से उबरने के लिए एक नहीं,सौ नहीं कई करोड़ों पौध लगाने होंगे। प्रकृति का संरक्षण ही हमारी प्राणमयी ऊर्जा है।पौध रोपण में शामिल राम कुमार चौधरी, चीफ प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह, भोजराज सिंह, बीना सिंह, मीना मिश्रा, अनिल यादव, सौम्या सिंह, गुलसिता बनो, महिमा मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button