संविधान गौरव अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता:
संविधान गौरव अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता:

गौड़ कि आवाज संवाददाता चन्दन कुमार गुप्ता तहसील भाटपार रानीभारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी मंडल की संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला स्थानीय उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मुख्य अतिथि जय नाथ कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि इस साल भारतीय संविधान के लागू होने का 75 वर्ष पूरा हो रहा है जिसके उपलक्ष में पार्टी के द्वारा 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अंतर्गत अनुसूचित एवं मलिन बस्तियों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों को बताएं। भाजपा की सरकार ने संविधान एवं डॉ अम्बेडकर के गौरव को बढ़ाया है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित कर उसका सर्वांगीण विकास करने का काम की है। मंडल प्रभारी डॉ भानू प्रताप सिंह ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने सबसे अधिक संविधान का दुरपयोग किया है। विभिन्न प्रदेशों में चुनीं हुई सरकार को भंग करने का सबसे अधिक कार्य कांग्रेस की सरकार में हुआ है। अरविंद सहाय ने कहा कि डॉ अम्बेडकर को 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने भारत रत्न देने का काम किया था। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ अशोक तिवारी, सुरेश तिवारी, अमित शाही, संतोष शाही,सीमा कुशवाहा, डॉ के के मिश्रा, चन्द्र किशोर द्विवेदी,राजेश गुप्ता, आनंद पियूष उपाध्याय, गौतम प्रसाद, संतोष पटेल, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र जायसवाल,सोनू वर्मा,सुभंजय सिंह, मंगल प्रताप शाही, योगेन्द्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, रितेश तिवारी, सुरेन्द्र चौहान, अशोक तिवारी, महेंद्र पासवान, संतोष पाण्डेय, अमरेन्द्र मौर्य,धीरज गुप्ता,सुमंत कुशवाहा,राम प्रवेश कुशवाहा, दिनेश चौरसिया, अखिलेश कुशवाहा,लाल जी यादव, विवेक गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, अंकुश शाही, केशव दुबे, हृदयानंद गुप्ता, सूर्य मोहन श्रीवास्तव,गगन शाही, धर्मेंद्र शाही उपस्थित थे।