धान क्रय केंद्रों पर हो रही जालसाजी, फर्जी तरीके से धान खरीदने का आरोप, किसान संगठन ने डीएम को भेजा पत्र 23 फरवरी को सुल्तानपुर में सहकारिता मंत्री से मिलेंगे किसान
गौंड कि आवाज संवाददाता विमलेश कुमार लंभुआ सुल्तानपुर
धान क्रय केंद्रों पर हो रही जालसाजी, फर्जी तरीके से धान खरीदने का आरोप, किसान संगठन ने डीएम को भेजा पत्र
23 फरवरी को सुल्तानपुर में सहकारिता मंत्री से मिलेंगे किसान
गौंड कि आवाज संवाददाता विमलेश कुमार लंभुआ सुल्तानपुर।
धान क्रय केंद्रों पर व्यापक घोटाले का आरोप लगाते हुए 23 फरवरी को सुल्तानपुर में आ रहे सहकारिता मंत्री को किसान संगठन ज्ञापन देगा और कार्रवाई की मांग करेगा।भारतीय किसान यूनियन हिन्द गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ सूरज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर अवगत करवाया कि धान क्रय केंद्रों पर फर्जी धान की खरीद की गई है। धान क्रय केंद्र पर व्यापक स्तर पर घोटाला किया गया है। इसके संबंध में 15 फरवरी को जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती विदुषी सिंह को दिया गया था। किसान नेता श्री सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर इस विषय पर कई साक्ष्य भी उनको अवगत करवाए गए थे। उन्होंने तत्काल डिप्टी आरएमओ को बुलाकर जांच के निर्देश दिए थे। आनन फानन में 29 फरवरी तक होने वाली धान की खरीद को पहले ही बंद कर दिया गया। इसके अलावा 10 जनवरी के बाद किसानों के घरों में धान नहीं रहता है। इसके बावजूद क्रय केंद्रों पर अभी हाल के कुछ दिनों तक धान की खरीद की गई है। जो कागज तक ही सीमित है। आरोप है कि फर्जी खतौनी सत्यापन कराकर आढ़तियों से खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का क्षत्रिय भवन सुलतानपुर में आगमन हो रहा है, उसी समय सैकड़ो की संख्या में किसान उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे और तत्काल कार्रवाई की मांग करेंगे।