उत्तर प्रदेश

कुंभ यात्रियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन: सुल्तानपुर में ग्लोबल हुसैनी मिशन और लायंस क्लब ने बांटा भोजन और दवाएं

गौड़ कि आवाज संवाददाता

कुंभ यात्रियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन: सुल्तानपुर में ग्लोबल हुसैनी मिशन और लायंस क्लब ने बांटा भोजन और दवाएं

गौड़ कि आवाज संवाददाता

सुल्तानपुर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की सेवा में विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आए हैं। ग्लोबल हुसैनी मिशन सुल्तानपुर और रजा हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से लोहरामऊ बाईपास पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की। यहां चार पतीला सोयाबीन बिरयानी का वितरण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को पीने का पानी और जरूरी दवाएं भी मुफ्त में दी गईं।इस सेवा कार्य में ग्लोबल हुसैनी मिशन के जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी, रजा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर हैदर के साथ फरहान, आमिर, सैफ, डॉक्टर अहमद, दिवाकर और फुरकान सहित कई लोगों ने योगदान दिया।इसी बीच, लायंस क्लब एलीट ने भी यातायात जाम में फंसे श्रद्धालुओं तक राहत सामग्री पहुंचाई। क्लब के अध्यक्ष उत्कल सेठ के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल और अभय जायसवाल समेत अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button