उत्तर प्रदेश

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राइवर को आई झपकी, पलटी कार, झारखंड निवासी सास-बहू जख़्मी

गौड़ कि आवाज संवाददाता

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राइवर को आई झपकी, पलटी कार, झारखंड निवासी सास-बहू जख़्मी

गौड़ कि आवाज संवाददाता

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्वारिकगंज चौकी के पास शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सास बहू को गंभीर चोटे आई हैं। इन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया है। कार पर सवार सभी पांच लोग झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैंजानकारी के अनुसार, घटना हाइवे पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज चौकी के सामने का है। जहां टाटा पंच कार अयोध्या की ओर से सुल्तानपुर की ओर आ रही थी। एकाएक कार चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जैसे तैसे लोगों ने कार से लोगों को निकाला।कार चालक के अलावा कार पर तीन महिलाएं, एक बच्ची सवार थी। जिसमें झारखंड के रांची की रहने वाली बहू स्विटी 38 वर्ष सिंह और सास बॉबी देवी 55 वर्ष को काफी चोटे आई। तीन अन्य बाल बाल बच गए हैं। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये सभी दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button