उत्तर प्रदेश
16जनवरी को होगा प्रदेश अध्यक्ष लोजसपा (भारत) का चयन
16जनवरी को होगा प्रदेश अध्यक्ष लोजसपा (भारत) का चयन

गौड़ की आवाज ब्यूरो पुष्पनगर संवाददाता मोहम्मद सफदर खान की रिपोर्ट पुष्पनगर-आजमगढ़आगामी 16जनवरी गुरुवारको लोक जन समाज पार्टी(भारत)के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना सुनिश्चित किया गया है। इस बात को लेकर दीदारगंज स्थित जनपदीय कार्यालय लोक जन समाज पार्टी (भारत)पर सोमवार को दिन में ग्यारह बजे पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह बंटी की अध्यक्षता में पार्टी के कार्य कर्ताओं की बैठक आहुत की गई जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लोग लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्य लय पर 16जनवरी को हर हाल में समय पर उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह बंटी सोमवार को ही दिन में लगभग चार बजे लखनऊ प्रस्थान कर दिए।