फूलपुर में मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
फूलपुर में मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

गौड़ की आवाज संपादकीय
धनपत गंज सुलतानपुर जनपद के विकास खण्ड धनपत गंज , कूरेभार क्षेत्र के फूलपुर में सिथत परशुरामपुर चौराहे(काशी धाम मंदिर)पर परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव फूलपुर में 10 मई 2024 को बड़ी धूमधाम से मनाने का का आयोजन किया गया है। भविष्य में निर्माणाधीन मंदिर में शिव शंकर की मूर्ति स्थापना करने की योजना है। सुबह 10बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। अभिजीत पाण्डेय ऊर्फ काली बाबा के नेतृत्व में जन मानस में चेतना जागृत करने के उद्देश्य से मन मोहक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। जिसके बाबत तैयारी को लेकर विधिवत चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में मोहित तिवारी, नितिन मिश्रा, कल्लू तिवारी, सुरेश पांडेय, रोहित, रोहित मिश्रा, अरुण कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, देव प्रकाश पाण्डेय, अमित दुबे,दुर्गेश, गुड्डू तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मैजूद रहें,