अयोध्यादेश

अयोध्या के जितेंद्र पाण्डेय बने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के यूपी स्टेट वाइस प प्रेसिडेंट्स

अयोध्या के जितेंद्र पाण्डेय बने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के यूपी स्टेट वाइस प प्रेसिडेंट्स

दैनिक गौड़ की आवाज व्युरो चीफ अयोध्या डा दिनेश तिवारी

अयोध्या। देश में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण भी निपट गया। फिर भी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने के साथ चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी के सांगठनिक पदों को रेवड़ियों की तरह बांट रही हैं। इस कारनामें में सपा, बसपा, भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। पार्टी से जुड़े राजनीतिक सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी नैया पार करने की फिराक में नित नए हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस पार्टी ने मूल संगठन के साथ ही अनुषांगिक संगठन को भी मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी दस्तक दे दी है। इस कमेटी ने अयोध्या जनपद के जितेन्द्र पाण्डेय को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोहावल ब्लॉक के ग्राम पंडितपुर निवासी जितेंद्र पाण्डेय को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी का यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी को भरोसा है कि श्री पाण्डेय की ताजपोशी से कांग्रेस पार्टी को ऊर्जा मिलेगी। जितेंद्र पाण्डेय की यह ताजपोशी ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के राष्ट्रीय वर्किंग प्रेसिडेंट ठाकुर अनिल सिंह व फाउंडर प्रेसिडेंट सुदेव चक्रवर्ती द्वारा की गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बनने पर जितेन्द्र पाण्डेय को समर्थकों की बधाइयां मिलने लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button