कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई की जयंती
देश को इंदिरा गांधी जैसे नेतृत्व की है आवश्यकता : अभिषेक सिंह राणा

गौड़ की आवाज संवाद सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी व वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी एवं कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कार्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित कर दोनों महान शख्सियतों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जिससे देश को मजबूत एवं सशक्त बनाया जा सके। देश में सत्तारूढ़ दल द्वारा तरह-तरह की भ्रांतियां एवं भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, हमें इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि देश को बचाने और बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। आज हमें इंदिरा गांधी जी के हिमालय जैसी दृढ़ संकल्पित सोच और रानी लक्ष्मीबाई जी के साहस एवं वीरता से सीख लेकर विघटनकारी ताकतों का पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला करने की आवश्यकता है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने इस देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाया है यह आत्मनिर्भर भारत आज इन्हीं की देन है हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए हमें इन दोनों महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलना है देश की एकता के लिए कार्य करना है, स्व इंदिरा गांधी जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेसियों को मजबूती के साथ सारे भेदभाव मिटाकर कार्य करने की आवश्यकता है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने देश के लिए जो शहादत दी है देश को मजबूत बनाया है हम देशवासी उनके इस योगदान को कभी नहीं भूल सकते। वरिष्ठ नेता आसिक हुसैन रिजवी ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। उन्होंने अपनी कूटनीति से ही पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए उसे दो टुकड़ों में बांटा था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा कि आज का दिन 23 तथा दुनिया के लिए बहुत महान दिन है क्योंकि इस दिन देश को वह दो महान शक्तियां मिली जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी लक्ष्मीकांत मिश्र, हरीश त्रिपाठी,पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी रणजीत सिंह सलूजा, हौसला भीम,सुनील चौहान, अशोक मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन मिश्र कटावा तेज बहादुर पाठक एडवोकेट मिर्जा अकरम बेग,हाजी फिरोज,महासचिव मनोज तिवारी, राजदेव शुक्ल, हामिद राईनी, हौसिला भीम, सुनील चौहान, इमरान अहमद, उमाकांत त्रिपाठी, मानस तिवारी,मो नसीम, मोहित तिवारी, बजरंग प्रसाद रावत, शीतला साहू आदि लोग शामिल रहे।