Uncategorized

तिकोनिया पार्क में मनाया गया बिरसा मुंडा की जन्मदिन

तिकोनिया पार्क में मनाया गया बिरसा मुंडा की जन्मदिन

गौड़ की आवाज संवाद सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की याद में गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गौड़ समाज के लोग जमा हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े कार्यक्रम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाएगे, इसके लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने एक साप्ताहिक कार्यक्रम जो 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलेगा, उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय कल्याण के लिए अपना प्राण नौछावर कर दिया था। गौड़ समाज को हम बताना चाहते हैं कि इनके समाज के लिए हमारी सरकार का संकल्प है उसे पूरा किया जाएगा। गौड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष छंगूराम गौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय गौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष ने उनके द्वारा प्रस्तुत जनजातीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन को पास किया जाए। प्रमाण पत्र जारी किया जाए जिससे जनजाति की रक्षा हो सके। चूंकि गौड़ एक जनजातीय समुदाय है और उस जाति का प्रमाण नही मिलने से उस जाति का हनन हो रहा है। वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम यहां भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्मदिन मना रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी समस्या गौड़ जाति की समस्या है। हम अपने को गौड़ जाति का कहते हैं, शासन ने हमें माना भी लेकिन प्रशासन हमें नहीं मान रहा। हमें हमारा हक मिलना चाहिए इसके लिए हमें जो करना पड़ेगा हम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button