राष्ट्रीय खबरें

अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू:-सचिव

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं को किया गया जागरूक

गौड़ की आवाज ब्यूरो (सुल्तानपुर) आज दुबेपुर ब्लॉक परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं हेतु “विधान से समाधान” कार्यक्रम आयोजित हुआ और महिलाओ को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई । मुख्य अतिथि अपर जिला जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज लोगों को जितना अधिकार की जानकारी रखनी चाहिए उतना ही कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।अपर जिला जज विजय कुमार गुप्ता ने महिलाओं, युवतियों की तस्करी रोकने वाले उज्ज्वला योजना, नालसा,रास्ट्रीय महिला आयोग के सम्बंध में जानकारी दी।साथ ही किसी संस्थान कम्पनी में कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी।कार्यक्रम से पूर्व

शिविर में लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता/पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता( क्रिमिनल) तारकेश्वर सिंह का हुआ स्वागत। वहीं सचिव को बुके देकर बीडीओ दूबेपुर दिव्या सिंह ने स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर में तकरीबन डेढ़ लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, लेकिन अभी एक लाख श्रमिको ने अपना रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नही करवाया है।उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के मंच से अपील किया कि जल्द से जल्द वह रिनिवल करवा लें। जिससे श्रमिकों के लिए बनी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बताया कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत दुर्घटनाओं में जान गवाने वालों को 5 लाख रुपये मिलते हैं, असामयिक निधन पर दो लाख मिलते हैं। एलसी मधुवन राम ने श्रम विभाग की ओर आम नागरिकों को दी जाने वाली अनेक योजनाओं की जानकारी दिया।
डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री तारकेश्वर सिंह ने मौजूद महिलाओं को उनसे जुड़े कानूनों की जानकारी देकर सती प्रथा जैसे काले कानून का भी जिक्र किया।डीएलएसए की अधिवक्ता अंजली सिंहलैंगिक अपराध के कानून की जानकारी दिया। शिविर में जानकारी अपर जिला जज /विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को रास्ट्रीय महिला आयोग के प्रपत्र भी वितरित करवाए।कार्यक्रम को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऋषिकेश बहादुर सिंह मध्यस्त(रिसोर्स पर्सन) ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालेंटियर योगेश कुमार यादव,कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंजू सिंह, सर्वेश सिंह,मृत्युंजय मिश्रा, नफ़ीस खान, शारदा कुमारी, रिचा शुक्ला, वंदना यादव, अर्पिता गौड़, विदोत्तमा, राकेश धर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button