सौरभ मिश्र विनम्र को मिला राष्ट्र सेवा सम्मान
सौरभ मिश्र विनम्र को मिला राष्ट्र सेवा सम्मान

गौड़ की आवाज राज बहादुर राना सुल्तानपुर जिले के थाना गोसाईगंज अन्तर्गत कटका खानपुर क्षेत्र गाना मिश्र के पुरवा निवासी सौरभ मिश्र विनम्र को द फेयर विशन फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा उत्तर प्रदेश में पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्र सेवा सम्मान प्रदान किया।आपको बताते चलें बीते दिनों सौरभ मिश्र विनम्र, सर्वेश कांत वर्मा, राजकुमार मिश्र का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया था। जिसमें मुख्य भूमिका सौरभ मिश्र विनम्र ने निभाई थी सौरभ मिश्र विनम्र कटका क्लब सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनके समाज सेवा की सक्रियता को देखते हुए इन्हें फेयर विजन फाउंडेशन ने राष्ट्र सेवा सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। अधिक व्यस्तता के चलते सौरभ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।इन्हें फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन सम्मान प्रदान किया गया है।सौरभ मिश्र विनम्र बताते हैं कि उनके संरक्षक राजकुमार मिश्रा और मार्गदर्शक शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा है। सौरभ को अब तक लगभग सैकड़ों सम्मान से पुरस्कृत किया गया है ।कटका क्लब सामाजिक संस्था वैसे ही जिले में हर माह अनूठी पहल करती रहती है। सौरभ मिश्र विनम्र के पुरस्कृत होने पर डॉ. रविंद्र प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जिला अध्यक्ष, ऋषभदेव शुक्ला, कांति सिंह, राज बहादुर राणा,ज्योति सिंह, शीतला प्रसाद पंडित, त्रिभुवन नारायण सिंह, आकाश सिंह, संजय यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत मिश्रा, शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ,संरक्षक राजकुमार मिश्रा, आदि लोग ने बधाई दी।