स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कही रंगोली बनाकर तो कही दीप जलाकर दिया मतदान का संदेश
स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कही रंगोली बनाकर तो कही दीप जलाकर दिया मतदान का संदेश

गौड़ की आवाज ब्यूरो प्रमुख पूजा राठौर श्योपुर जिले के क्षेत्र सेकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में विजयपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उप निर्वाचन अंतर्गत मतदान को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में सहभागिता करें, इस उद्देश्य के साथ स्कूलो के माध्यम से स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही है तथा विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली, रंगोली, चित्रकला, स्लोगन, निबंध एवं मेंहदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र विजयपुर के विभिन्न विद्यालयो में कही पर रंगोली बनाकर तो कही पर दीप जलाकर मतदान का संदेश दिया गया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शासकीय हाईस्कूल सुबकरा में एक दीपक लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम आयोजित कर दीप प्रज्जवलित किये गये। इसी प्रकार शासकीय कन्या हाईस्कूल कराहल में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान प्रक्रिया में सहभागिता करने के लिए फूलो से रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहसराम में भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।