राष्ट्रीय खबरें

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत तीन को पदाधिकारी बनाया गया

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने तीन ऑन लोगों को दिया मनोनीत पत्र

जयसिंहपुर सुलतानपुर जिले के क्षेत्र में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता दोनों लोगों को सदस्यता दिलाई जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि ने तहसील उपाध्यक्ष पद पर कृपाशंकर मिश्रा उर्फ सज्जन मिश्रा तथा बरौसा बाजार के महामंत्री के पद पर गौरव अग्रहरि को मनोनीत किया गया वहीं जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि ने सत्यम शुक्ला को तहसील महामंत्री मनोनीत किया।जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी ने नव नियुक्ति पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन को आगे बढाने का आवाहन किया प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र प्रदान किया।मनोनयन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद के गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे वही पद पर रहेंगे जो निष्क्रिय रहेंगे उनकी जगह अन्य सदस्यों को पदाधिकारी बनाया जाएगा।प्रदेश महामंत्री ने सभी बाजारों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने जनपद के सभी बाजारों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का पुनर्गठन करने का निवेदन जिला प्रभारी एवं तहसील अध्यक्ष से किया। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने जयसिंहपुर तहसील के सभी पदाधिकारी से कहा कि वह बाजारों में जाकर व्यापारियों के साथ बैठक करें उनकी समस्याओं को जाने और उसका निराकरण करने का प्रयास करें। बैठक में जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल विनोद अग्रहरि तहसील उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद बगिया चौराहा अध्यक्ष फूलचंद अग्रहरि जगन्नाथ कनौजिया पंच बहादुर मोदनवाल उदय प्रताप शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button