उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

गौंड कि आवाज संवाददाता

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

समस्त अधिकारी जन शिकायतों का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें-जिलाधिकारी। सुलतानपुर 15 फरवरी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 90, पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग से सम्बन्धित 11, विद्युत विभाग के 02, लोक निर्माण विभाग के 02 व पूर्ति विभाग के 01 एवं अन्य विभाग के 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 120 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये गये।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर निस्तारित करायें तथा रिपोर्ट शिकायत पोर्टल पर अपलोड करें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button