2027 में अहिये अखिलेश भईया, पूरा हों जय सब काम हों
2027 में अहिये अखिलेश भईया, पूरा हों जय सब काम हों

गौड़ की आवाज संवाददाता सोहनपुर देवरिया तारकेश्वर गुप्ता विकास खण्ड बनकटा क़े ग्राम सभा मिश्रॉली में पी डी ए जनपंचायत का कार्यकर्म किया गया। जन पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए डॉ आशुतोष उपाध्याय बब्लू ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने क़े पीछे सपा क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी ने देखा कि वर्तमान भाजपा की सरकार, पिछड़ी, दलित, अनुसूचित वर्ग क़े लोगो क़ो गुमराह करके सरकार तो बना ली, पर इनके अधिकार का सारी सुबिधाये बड़े -बड़े पूजीपतियों क़ो दे रही है। आम जनता फ़टे हाल हों रही है।स्व० मा०मुलायम सिंह यादव जी व मा०अखिलेश यादव जी क़े कार्यकाल में जो जन कल्याणकारी योजनाए चलाई गयी थी। उसे वर्तमान सरकार बंद कर आमजन क़ो मुर्ख बना रही है। आप खुद समझदार है। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शिक्षित बेरोजगार भत्ता, डायल 100 न०, 102,न० एम्बुलेंस सेवा, पिछड़े, दलित, अनुसूचित, गरीब छात्र, छात्राओ क़ो छात्र बृति की योजना, साईकिल, लैपटप दिया। वर्तमान सरकार सब बंद करके सलाना 6 हजार रूपये दे रही है। राशन से चीनी, मिट्टी क़े तेल बंद करके 5किलोमीटर राशन देकर भिखारी बना रही है। सपा सरकार साढ़े तीन लाख लोहिया आवास देती थी। आज आवास मिलना बंद गया। भाजपा सरकार कर क्या रही है। सिर्फ लोगो क़ो हिंदु, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद क़े नाम लड़ा रही है। नवजवानो क़ो रोजगार से वंचित कर अपराध क़े दुनिया में धकेल रही है। उसी का देंन है, कि भाटपाररानी क्षेत्र क़े विहार वार्डर पर अधिकतर नव जवान शराब तस्करी में लगकर अपना भविष्य खराब कर रहे है। आज हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी क़े निर्देश पर पुरे प्रदेश में पी डी ए जन पंचायत लगाकर लोगो क़ो जागरूक कर रहे है। कि 2027 में मा अखिलेश यादव जी क़े नेतृत्व में सपा कि सरकार बनती है तो भाजपा द्वारा बंद कि गयी सभी जनकल्याणी योजनाओं क़ो पुनः लागु किया जायेगा। इसके लिए विशेष कर पिछड़ा, दलित व अनुसूचित लोगो क़ो एक जुट होकर साईकिल निसान पर बटन दबाकर अपना भविष्य सुधारना होगा। जन पंचायत क़ो इस्माइल अंसारी, अशोक यादव, अनिल सिंह तोमर, रूदल त्यागी, रामबली यादव, व्यास यादव, डॉ रंजीत कुशवाहा संचालन मोतिलाल यादव प्रधान ने किया। इस मौक़े पर राजकपुर विश्वकर्मा,राणा यादव, मुसाफिर यादव, रामा शंकर प्रजापति,भोला पाठक, आविद अंसारी, महंथ यादव, विकास पासवान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मनोज यादव, हरिकेश यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।