उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के बने महामंत्री

वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के बने महामंत्री

गौड़ की आवाज पुष्पनगर संवाददाता मो0सफदर खान की रिपोर्ट पुष्पनगर-आजमगढ़आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश को मजबूती प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला द्वारा प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है l यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह की संस्तुति, प्रदेश प्रभारी राम नारायण राय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम जी प्रजापति, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक बेग, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ मौर्य, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया तथा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के बाद की गई है। इस आशय की जानकारी प्रदेश के संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह ने पुष्प नगर स्थित अपने कार्यालय पर दी। डॉ पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि कई जनपदों के पत्रकार आइडियल पत्रकार संगठन से जुड़कर पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए उत्सुक है। जल्द ही हम सभी पत्रकार साथी को संगठन से जुड़कर पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री को बधाई एवं शुभकामना दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button