उत्तर प्रदेश
सुभाष पालेकर कृषि तकनीक की किसानों को दी गई जानकारी
सुभाष पालेकर कृषि तकनीक की किसानों को दी गई जानकारी

गौड़ की आवाज पुष्पनगर संवाददाता मोहम्मद सफदर खान की रिपोर्ट पुष्पनगर-आजमगढ़ सोमवार को विकास खंड फूलपुर के सभागार में विकास खंड क्षेत्र के किसानों को सुभाष पालेकर कृषि तकनीक की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि विशेषज्ञों द्वारा आयोजित कृषी मेला रबी 2025-2026 में दी गई। मेला में उपस्थित किसानों को देशी बीज, देशी गाय ,बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन,वाफसा,मिश्रित फसलों की खेती के विषय में विधिवत जानकारी दी गई। जिसमें सुभाष पालेकर कृषक महेंद्र सिंह,चंद्रकेश यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि,मोतीलाल, हरिश्चंद्र ,भानुप्रताप चौहान, डा0रसूल मुहम्मद,रामनाथ यादव, अरविंद कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।