व्यक्ति अपने कर्मों के बदौलत हमेशा याद किया जाता है : विशंभर पांडेय भाटपार रानी देवरिया
व्यक्ति अपने कर्मों के बदौलत हमेशा याद किया जाता है : विशंभर पांडेय भाटपार रानी देवरिया

गौड़ की आवाज आवाज भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल में स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद दुबे की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने कहा कि व्यक्ति अपने कार्यों के बदौलत हमेशा याद किया जाता है। सुरेंद्र प्रसाद दुबे का भौतिक शरीर भले ही आज नहीं है लेकिन उनकी कृति आज भी लोगों के बीच उनको जीवंत बनाए रखी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रसाद दुबे किसानों के सच्चे हितैषी थे। वह किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहते थे। भाटपार रानी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख एवं भाटपार रानी केन यूनियन के वर्षों तक अध्यक्ष रहे। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद दुबे विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भी थे जिसके कारण उन्हें मेंबर साहब के नाम से जाना जाता था। वह सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। यहां प्रमुख रूप से शैलेश कुमार दूबे, हिमांशु कुमार दुबे, सुरेश तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील पांडेय, सतीश मिश्रा, हरिशंकर पांडेय, विनोद सिंह, अनिरूद्ध तिवारी, रामविलास, अनिल कुमार, बबलू सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।